
By :- Er. Ashish Kumar Jaiswal
इस बार यूपीटीईटी परीक्षा में टूटेगा अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड , 15 लाख तक पहुच सकती है संख्या
इस बार यूपीटीईटी परीक्षा में टूटेगा अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड , 15 लाख तक पहुच सकती है संख्या
दो साल से तारीख का इंतजार कर रही राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2015 में अभ्यर्थियों का रिकार्ड बनेगा। इस बार लगभग पंद्रह लाख आवेदन की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के बड़ी संख्या में पद रिक्त होने की वजह से अभ्यर्थियों में इस परीक्षा का आकर्षण अधिक है। अगली भर्तियों के लिए यदि सरकार ने नियमावली में बदलाव नहीं किया तो टीईटी ही चयन का आधार भी हो सकती है।
आइये जानते हैं पिछली यूपीटीईटी परीक्षाओ का हाल :
सबसे पहले 2011 में UPTET को आयोजित किया गया था जो अनियमितताओं और तमाम तरह के विवादों की वजह से अधिक चर्चित रही। इस परीक्षा में 10 लाख दो हजार 909 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था लेकिन पांच लाख 86 हजार के आवेदन ही वैध पाए गए थे। इसमें भी महज तीन लाख 22 हजार ही परीक्षा में बैठे थे और लगभग सवा दो लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा में खुलकर पैसे लेकर पास कराने के आरोप लगे थे और इसी आरोप में तत्कालीन शिक्षा निदेशक संजय मोहन को जेल भी जाना पड़ा था। यह परीक्षा माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कराई थी।
इसके बाद 2012 में परीक्षा न हो सकी। माध्यमिक शिक्षा परिषद टीईटी को लेकर विवादों में घिरा हुआ था इसलिए इस परीक्षा की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी को सौंपी गई। 2013 में इसका विज्ञापन जारी हुआ और लगभग नौ लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। इसमें भी परीक्षा में सात लाख 22 हजार अभ्यर्थी ही बैठे। टीईटी-2013 में एक लाख दो हजार 755 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए थे। राहत की बात यही रही कि इस बार परीक्षा पर विवादों का साया नहीं पड़ा। सवालों को लेकर आपत्तियों की बाढ़ जरूर आई लेकिन परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने उनका निस्तारण कर दिया।
इस बार यानी टीईटी-2015 में इसलिए भी अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि माना जा रहा है कि 2017 के चुनाव से पहले सपा सरकार प्राथमिक शिक्षकों के सभी पद भरने का प्रयास करेगी। इसके लिए टीईटी पास होना अनिवार्य है। बीते ढाई साल से यह परीक्षा नहीं हो पाई है। इसलिए भी अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रहेगी और यह आंकड़ा पंद्रह लाख तक पहुंच सकता है।राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में इस बार अभ्यर्थियों को अधिक आवेदन शुल्क देना होगा। हर स्तर की परीक्षा के लिए अलग-अलग आवेदन होगा और उसके लिए सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को चार सौ रुपये तथा एससी-एसटी को दो सौ रुपये देने होंगे। विकलांग निश्शुल्क आवेदन कर सकेंगे। रजिस्ट्रार नवल किशोर ने बताया कि टीईटी-2013 में आवेदन का शुल्क सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए तीन सौ रुपये और एससी-एसटी के लिए डेढ़ सौ रुपये था। हालांकि 2011 में हुई पहली टीईटी परीक्षा में हर स्तर पर आवेदन के लिए पांच सौ रुपये जमा कराए गए थे।
Keep Visiting The Webpage for Latest Updates on UPTET 2015-2016
Important Dates for UPTET Exam 2015-2016
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि – 26/11/2015
इ-चालान द्वारा आवेदन शुल्क जमा करने हेतु प्रारंभ तिथि – 27/11/2015
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि – 16/12/2015 (शाम के 6 बजे तक )
निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 17/12/2015
ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तिथि – 18/12/2015 (शाम के 6 बजे तक )
ऑनलाइन आवेदन में की गयी त्रुटियों में नियमानुसार संसोधन करने हेतु प्रारंभ तिथि – 21/12/2015
ऑनलाइन आवेदन में की गयी त्रुटियों में नियमानुसार संसोधन करने हेतु अंतिम तिथि – 24/12/2015 (शाम के 6 बजे तक)
Exam Schedule for UPTET 2015/2016
Date of Exam 02/02/2016
Upper Primary Level – 10 AM to 12.30 PM
Primary Level – 2.30 PM to 5.00 PM
Answer Key on the Official Website 08/02/2016
Results 27/03/2016
Qualifying Certificate/Marksheet Will Reach at DIET 30/04/2016
Other Schedule
परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण हेतु जनपद के आवेदकों की संख्या की सुचना सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के द्वारा जिला विधालय निरीक्षक को प्रेषित करने की तिथि – 24/12/2015
जनपद स्तर पर जनपदीय समिति द्वारा परीक्षा केंद्र निर्धारित करने की तिथि – 26/12/2015
जनपदीय समिति द्वारा परीक्षा केंद्र निर्धारित और उम्मीदवारों के समावेश की सूची सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को उपलब्द करवाने की तिथि – 30/122015
केन्द्रों के सूची एनआईसी को उपलब्द करवाना – 04/01/2016
प्रवेश पत्र वेबसाइट पर लोड करने की तिथि – 19/01/2016
एनआईसी लखनऊ द्वारा उपस्थिति पत्रक प्राप्त कराने की तिथि – 25/01/2016
अभ्यर्थियों के स्कैन किये हुए फोटो युक्त उपस्थिति पत्रक केंद् व्यवस्थापक को प्राप्त कराने की तिथि – 28/01/2016
डबल लॉक में रखने हेतु प्रशन पत्र एवं ओएमआर शीट जनपद मुख्यालय भेजने की तिथि – 30/01/2016
यूपीटीईटी परीक्षा की तिथि – 02/02/2016 (*परीक्षा संपन होते ही उसी दिन उत्तर पुस्तिकाओ के सील्ड पैकेट को कोषागार के डबल लॉक में उसी दिन पंहुचा दिया जायेगा |)
परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओ के सील्ड पैकेट को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के कार्यालय में भेजने की तिथि – 02/02/2016 से 04//02/2016
आंसर की जारी करने की तिथि – 08/02/2015, आपत्तियां – 11/02/2016 तक , आपत्तियों के निपटारे के बाद आंसर की 25/02/2016 को दोबरा वेबसाइट पर डाली जाएगी
परिणाम घोषित करने की तिथि – 27/03/2016
परीक्षाफल घोषित होने के बाद सम्बन्धित जिला शिक्षा एवं पर्शिक्षण संसथान में अंकपत्र /प्रमाण पत्र पहुचाने की तिथि – 30/04/2016
Download notes for this topic
Listed in: UP TET 2015